Seraikela : तिरुलडीह पुलिस ने शहीद चौक पर सड़क सुरक्षा व एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया

सरायकेला : होली पर्व के मद्देनजर तिरुलडीह पुलिस ने शहीद चौक में सड़क सुरक्षा एवं एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। अभियान के दौरान, पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की और हेलमेट न पहनने वालों को चेतावनी दी।

हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया

इसके अलावा, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने का आदेश दिया गया और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें वाहन से संबंधित सभी कागजात दुरुस्त रखने तथा वैध लाइसेंस का उपयोग करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो सीधा चालान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: होली के दौरान आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवा का रहेगा विशेष प्रबंध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *