Potka : महुलडीहा में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

 

पोटका : पोटका के टांगराईन पंचायत के तपोभूमि महुलडीहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत संघ दक्षिण पोटका के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई। कलश यात्रा नदिया – नवद्वीप निवास श्याम सुंदर चक्रवर्ती महाराज के नेतृत्व में शुरू हुई.  कलश यात्रा  सुबह 10 बजे से शुरू हुई.  400 कन्या व महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई थी. समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने विधि विधान पूर्वक फीता काटकर कथा स्थल का उद्घाटन किया। तत्पश्चात धार्मिक विधि एवं मंत्र उच्चारण के साथ सभी कलशों को स्थापित कर भागवत पूजा एवं आरती कि गई।

इसे भी पढ़ें : Patna: बिहार में नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर,नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार- लालू

भीड़ को नियंत्रित करने में कोवाली थाना प्रशासन की मुख्य भूमिका रही

कलश यात्रा में हजारों की भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने एवं संतुलन बनाए रखने के लिए कोवाली थाना प्रशासन की मुख्य भूमिका रही। पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद गौड़ सेवा संघ के द्वारा सभी आगंतुक भक्त मंडली को भोजन कराया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पत्रों ने कहा कि सात दिनों तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से जाने नहीं दे। शाम चार बजे भागवत कथा आरंभ हुई जिसमें महाराज ने बताया की विश्व की सभी कथाओं में यह श्रेष्ठ मानी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राधा गोविंद भागवत संघ दक्षिण पोटका व मुहूडिहा गांव के युवक युवतियों की मुख्य भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : पीडी बागान से भातकुंडा जाने वाली सड़क बनी है परेशानियों की सबब

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time