Shardiya Navratri 2025 : श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति गोल पहाड़ी की ओर से काली मंदिर के समीप बनाए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि  विधायक मंगल कालिंदी एवं संत जेवियर स्कूल के डायरेक्टर एखिलेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य श्रीमती श्वेता जैन, मुखिया श्रीमती अरुण एक्का, संजय झा, अध्यक्ष उज्ज्वल सानी एवं महिला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  कृष्णा सुदामा मिलन, राधा कृष्ण लीला, हनुमान जी की शक्ति समेत कई तरह के अनोखे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडाल की विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही हैं। महिला कमेटी में श्वेता प्रसाद, श्वेता चक्रवर्ती ,सीमा साहू, माला कुंडू, अर्चना दास, राखी पलीत, झीलिंग पलीत, नमिता कुसरी, ज्योति कुमारी, प्रतिभा कुसारी, संध्या देवी आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2025 : जमशेदपुर की पहली पूजा समिति जहां विसर्जन के दौरान होगा लाइफ जैकेट का प्रयोग

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time