Jadugora: दीपोत्सव से जगमगाया शेफर्ड इंग्लिश स्कूल, रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जलवा

जादूगोड़ा:  दीपावली के मौके पर शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल का हर कोना दीपोत्सव की झलक और लौ की चमक से जगमगा उठा और पूरा विद्यालय उत्सव के रंगों में रंग गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य मुद्रिका शर्मा ने छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली की सुंदरता और सृजनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कला ने सभी को मंत्र-मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने प्रतियोगिता को अंधकार में प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने वाला बताया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक मुद्रिका शर्मा, प्राचार्य बनर्जी और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

विजेता सूची:
प्रथम पुरस्कार (कक्षा 10): श्रुति, सुशीला, शालू, अनुष्का, समरेश, प्रसनजीत
द्वितीय पुरस्कार (कक्षा 7): ब्यूटी, कुसुम, मनीषा
तृतीय पुरस्कार (कक्षा 9): आशीष, कमल, लखन, सूरज, रौशन, शुभम, सोनाराम

प्राचार्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल सृजनात्मक प्रतिभा को उभारती है, बल्कि छात्रों में उत्सव भावना और सौंदर्यबोध भी विकसित करती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

TPS DAV पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ पूजा का रंगीन आयोजन, छात्रों ने मनाया सांस्कृतिक उत्सव

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time