Maha Shivratri: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले गुजरात के प्राचीन मंदिर से हुई शिवलिंग की चोरी

गुजरातः  देवभूमि द्वारका जिले में समंदर किनारे स्थित प्राचीन श्री भिडभंजन भवानीश्वर महादेव मंदिर से मंगलवार को शिवलिंग चोरी होने की घटना सामने आई है. यह घटना महाशिवरात्रि से एक दिन पहले हुई है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और शिवलिंग की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं. बताया जा रहा है कि जैसे ही मंदिर के पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर का दरवाजा खोला, तो वे हैरान रह गए. क्योंकि मंदिर का दरवाजा पहले से खुला था और शिवलिंग अपनी जगह से गायब थी. फिर पुजारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया.

पुलिस ने की आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच

पुलिस अधिकारी आकाश बरसैया ने बताया कि मंदिर में बाकी सभी सामान अपनी जगह पर था, जिससे यह साफ होता है कि चोरी का मकसद सिर्फ शिवलिंग को ले जाना था. पुलिस की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके. इसके अलावा, स्थानीय मछुआरों से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने समुद्र में कुछ संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे और दोषियों को पकड़कर शिवलिंग को मंदिर में वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: विजया गार्डेन के पास चलती कार में लगी आग

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Baharagora : विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती जर्जर सड़क, ग्रामीणों का सफर बना ‘दुस्वप्न’

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जाम्बनी संखाभांगा गांव से कदमडीहा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। वर्षों से मरम्मत की बाट जोहती…

Spread the love

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time