Deoghar: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे देवघर शिव बारात का उद्घाटन, कई प्रमुख नेता और वीआईपी भी होंगे शामिल

देवघर: महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर में शिव बारात की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं. फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि, बुधवार को बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी. इस बारात में बाबा बैद्यनाथ दुल्हे के रूप में होंगे और मैया पार्वती के साथ विवाह करेंगे.

पर्यटन विभाग का ऐतिहासिक आयोजन

यह पहली बार है जब देवघर में पर्यटन विभाग द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है. शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और उनकी टीम ने इस आयोजन में सहयोग किया है. बारात में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह समेत कई प्रमुख नेता और वीआईपी शामिल होंगे.

बारात का उद्घाटन और मार्ग

शिव बारात का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा. शाम 6 बजे के के एन स्टेडियम से बारात निकलेगी और निर्धारित रूट से होते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचेगी. मुख्यमंत्री रांची से हवाई मार्ग से देवघर आएंगे और 5 बजे स्टेडियम में इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे पुनः रांची लौट जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : बारातियों के स्वागत को तैयार देवनगरी, कलका सूर और हफिया हूप मुख्य आकर्षण का केंद्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डालसा का न्याय रथ पहुंचा सरजामदा पंचायत, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को कानून के प्रति किया जागरूक 

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर द्वारा जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय…

Spread the love

Jamshedpur : SIR के लिए शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 26 एवं 27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप

मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, जमा करने एवं डिजिटाइजेशन में मिलेगा सहयोग जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time