Bokaro Steel Plant में छह अधिकारियों का तबादला, माइन डिवीजन में सुधार हेतु संगठनात्मक फेरबदल

गुवा: सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के बोकारो स्टील प्लांट के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट अंतर्गत ऑर्गनाइजेशन डवलपमेंट सेक्शन ने माइन डिवीजन में छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. यह निर्णय कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी व संगठित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. जारी ट्रांसफर ऑर्डर (संख्या: BSL/HR/OD/2025/1644) के अनुसार, सभी तबादले कमेटेंट अथॉरिटी की स्वीकृति के बाद प्रभावी माने गए हैं. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे 14 दिनों के भीतर अधिकारियों को कार्यमुक्त करें. निर्धारित समयसीमा में कार्यमुक्त न किए जाने की स्थिति में, 14वें दिन से अधिकारियों को स्वतः मुक्त मान लिया जाएगा. स्थानांतरित अधिकारी जब नवीन पदस्थापन पर योगदान देंगे, तब उन्हें अपनी रिलीज़ ऑर्डर एवं जॉइनिंग रिपोर्ट की प्रति ई-मेल द्वारा bslpers.od@sail.in पर भेजनी होगी.

तबादले से जुड़े प्रमुख नाम और नई जिम्मेदारियाँ
गणेश सिंह – किरीबुरू सीजीएम प्रभारी से स्थानांतरित होकर किरीबुरू कांटेक्ट सेल में

शशि भूषण – एजीएम, किरीबुरू प्लांट से एमआईओएम मैकेनिकल प्लांट में

गीता कुमारी – एजीएम, किरीबुरू कांटेक्ट सेल से किरीबुरू एचआर में

रामबाबू डोराडला – एजीएम, एमआईओएम सिविल से जीओएम सिविल में

रमेश कुमार सिंहा – एजीएम, किरीबुरू मानव संसाधन से एमआईओएम मैकेनिकल सर्विसेज में

मनीष कुमार सिंह – वरिष्ठ प्रबंधक, किरीबुरू खनन से केआईओएम सीजीएम प्रभारी चिकित्सालय में

इस संगठनात्मक बदलाव को सेल प्रबंधन ने आंतरिक दक्षता, पारदर्शिता और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में रणनीतिक कदम बताया है. माइन डिवीजन की जटिलताओं और तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: AI तकनीक से सजेगा श्रावणी मेला, भीड़ नियंत्रण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता निभाएगी अहम भूमिका


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में JMM का बड़ा आंदोलन, कुणाल षाड़ंगी बोले- मांगें नहीं मानी तो सड़क पर उतरेंगे

    जमशेदपुर : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी ने नए कानून को झारखंड के…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा, एक्सक्लूसिव शो रूम का उद्घाटन 16 को

    जमशेदपुर : नया डिज़ाइन-केंद्रित होम लाइफस्टाइल ब्रांड आर्कुरा 16 अगस्त रविवारा को जमशेदपुर में अपना 5,000 से अधिक वर्ग फुट का फ्लैगशिप शोरूम खोलने जा रहा है। यह ब्रांड शहर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time