Deoghar: AI तकनीक से सजेगा श्रावणी मेला, भीड़ नियंत्रण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता निभाएगी अहम भूमिका

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोमवार को देवघर पहुँचे. मंत्री ने परिसदन में देवघर और दुमका जिले के वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और कांवरिया पथ का निरीक्षण भी किया. मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मेला व्यवस्था को इस बार और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह उनकी तीसरी समीक्षा बैठक है. इसके पूर्व श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री द्वारा रांची में भी उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा चुकी है.

गत बैठक में सभी कार्यों को 5 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया गया था. समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं. मंत्री ने बताया कि कांवरियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्पष्ट किया कि इस बार श्रावणी मेले में वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं होगी. कार्मिक विभाग इस बाबत पहले ही पत्र जारी कर चुका है. इसका उद्देश्य आम कांवरियों को निर्बाध दर्शन का अवसर देना है.

मेला प्रबंधन को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा. इसके माध्यम से भीड़ नियंत्रण (crowd control), यातायात निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण और अन्य प्रबंधनात्मक गतिविधियों को अधिक कुशल बनाया जाएगा. बैठक के दौरान देवघर विधायक सुरेश पासवान और सारठ विधायक चुन्ना सिंह भी उपस्थित रहे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने मेला व्यवस्था में स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Women’s University में M.Ed. में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 23 अगस्त को जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का दिखेगा जलवा, ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 में कई हस्तियां होंगी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में आगामी 23 अगस्त को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस (The Global Business) की ओर से आयोजित इस…

Spread the love

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time