Bahragora: वृंदावनपुर में श्री श्री निगमानंद सरस्वती का पूर्णमासी सत्संग, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा ज्वार

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत वृंदावनपुर गांव में बुधवार को सद्गुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंसा देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सत्संग का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन से हुआ।

 

सत्संग में अधिवास, पूजा-अर्चना, आरती वंदना और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने बताया कि इस अवसर पर गीता पाठ, चंडी पाठ, ठाकुर जी का आवाहन, और सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड जयगुरु नाम संकीर्तन आयोजित किया गया। साथ ही एक धर्मसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें देवशानंद सरस्वती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

धर्मसभा में सभी अतिथियों ने श्री श्री निगमानंद जी के जीवन और कर्मों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। दोपहर में भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संध्या समय सत्संग का समापन आरती, भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना और विदाई संगीत के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में देवाशीष प्रधान, मोतीलाल प्रधान, कल्याण प्रधान, तापस प्रधान, नीलकमल प्रधान, आशीष सेन, रोहित सेन समेत वृंदावनपुर गांव के कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time