- चुनाव संबंधी सूचना और शिकायत के लिए आयोग कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
- चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह नियंत्रण कक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाओं, शिकायतों एवं अन्य आवश्यक समन्वय के लिए कार्य करेगा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : नगरपालिका चुनाव से पहले रामगढ़ में अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में आयोग की सक्रियता
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियंत्रण कक्ष के लिए दो दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं—8987791131 एवं 8987791132। इन नंबरों पर आम नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने अपील की है कि किसी भी चुनावी समस्या या जानकारी के लिए निर्धारित नंबरों का ही उपयोग करें।




















































