Saraikela : होली पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

सरायकेला : जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी और क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि होली के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी चौकसी रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सभी अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी नियमित रूप से भ्रमणशील रहेंगे।

13 से 15 मार्च तक पुलिस और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक पुलिस और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न किया जा सके। विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, आपत्तिजनक और विद्वेष फैलाने वाले गानों पर रोक लगाने और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: होली के दौरान आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवा का रहेगा विशेष प्रबंध

Spread the love
  • Related Posts

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time