Jamshedpur: खेल के माध्यम से जेंडर और पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती, पोटका की लड़कियां पहुंची टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

पोटका: पोटका प्रखंड की युवा लड़कियों ने सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) और क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में एक क्रॉस लर्निंग विजिट किया. युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने इस विजिट के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि इसका मकसद लड़कियों को यह समझाना है कि वे भी अपनी पहचान और पहुंच बना सकती हैं. हालांकि, कई बार जेंडर, खेल, शारीरिक और राजनीतिक कारणों से उनका खेल और जीवन प्रभावित होता है. इसलिए, लड़कियों को हमेशा अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और सार्वजनिक जीवन में अपनी भागीदारी को मजबूत करना चाहिए.

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब से महत्वपूर्ण जानकारी

इस दौरान, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के महाप्रबंधक प्रशांत ने लड़कियों का स्वागत किया और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया. फुटबॉल क्लब के प्रवीण कुमार ने विस्तार से बताया कि कैसे लड़कियां खेलों से जुड़ सकती हैं और क्लब की चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने झारखंड की महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व के बारे में भी चर्चा की और बताया कि कैसे ये खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं.

लड़कियों में खेल को लेकर उत्साह

इस क्रॉस लर्निंग विजिट से लड़कियां बहुत उत्साहित हुईं. कई लड़कियां पहली बार यहां आईं और उन्होंने कहा कि वे अब खेल में भाग लेंगी. कुछ लड़कियों ने यह भी कहा कि वे खेल के माध्यम से जेंडर और पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देते हुए अपनी पहचान बनाएंगी.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्य अंजना देवगम, चांदमनी सवैया, अवंती सरदार, जसंती सरदार और रतन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें : विश्व गौरैया दिवस पर Karim City College में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित, पक्षियों के संरक्षण का संदेश

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time