Potka : जल,जंगल,जमीन की रक्षा का संकल्प के साथ गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती मनाई गई

 

पोटका : पालिडीह में आदिम भूमिज ओवर अखाड़ा द्वारा चूहाड़ विद्रोह के महानायक की 235 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई.  वहीं अखाड़ा द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ गंगा नारायण सिंह के प्रतिमा पर पूजा अर्चना के साथ जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प लिया गया.  इस अवसर पर अखाड़ा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया . वहीं अखाड़ा के सचिव हिमांशु सरदार एवं अध्यक्ष हरिश्चंद्र सरदार ने कहा कि 1832 – 33 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ चूहाड़ विद्रोह के महानायक वीर गंगा नारायण सिंह द्वारा अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे .

पारंपरिक वेशभूषा के साथ किया गया नृत्य

हिमांशु सरदार  ने कहा कि साथ ही साथ अंग्रेजों से जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे, इस वीर की याद में हम सभी आज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए अपने धरोहर की रक्षा के लिए एवं जल, जंगल,जमीन की सुरक्षा के लिए संकल्प लेते हुए हम सब एक जुटता का परिचय दिए ताकि हमारा जो प्राचीन धरोहर है, उसे बचाए रखेंगे .  अखाड़ा द्वारा पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए इस दौरान सुनील सरदार, प्रगल सरदार,मुकुल सरदार,मिथुन सरदार, सोनाराम सरदार, विश्वनाथ सरदार, सविता सरदार, अंजलि सरदार, शुरूमणि सरदार,संजय सरदार आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Nishikant Dubey: पहलगाम हमले के बाद निशिकांत दुबे का बांग्लादेश पर तीखा वार, कर दी गंगा नदी के पानी को बंद करने की मांग

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time