Uttar Pradesh: रेल हादसे की बड़ी साजिश विफल, इमरजेंसी ब्रेक ने बचाई सैकड़ों ज़िंदगियाँ

शामली (उत्तर प्रदेश): दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन को शामली के समीप पटरी से उतारने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया. बलवा-शामली रेल मार्ग पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रेल ट्रैक पर सीमेंट और लोहे के पाइप के साथ-साथ कई बड़े पत्थर भी रख दिए थे. समय रहते लोको पायलट की सतर्कता से एक गंभीर हादसा टल गया. शनिवार रात दिल्ली से शाम 7 बजे रवाना हुई ट्रेन जैसे ही करीब 9:30 बजे शामली और बलवा स्टेशन के बीच पहुँची, लोको पायलट ने ट्रैक पर कुछ असामान्य देखा. पाइप और पत्थर ट्रैक पर फैले हुए थे. उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और आरपीएफ व जीआरपी को सूचित किया.

प्रशासन ने मौके पर पहुँच की कार्रवाई
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और एसपी राम सेवक गौतम मौके पर पहुँचे. अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक को साफ करवाया और जांच शुरू की. फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने घटना से जुड़े संभावित आरोपियों की तलाश में आसपास के गांवों में दबिश देना प्रारंभ कर दिया है. रेलवे प्रशासन ने पूरे रेल खंड पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है. रविवार सुबह से ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान विशेष चौकसी में लगे रहे और गुजरने वाली हर ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

इसे भी पढ़ें : Kolkata: गृहमंत्री ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का किया उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time