कफ सिरप में नशा मिलाने के कारोबार पर अविलंब रोक लगे – जय प्रकाश पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने कफ सिरप के नाम पर कोकीन जैसे नशीले पदार्थ मिलाकर किए जा रहे अवैध कारोबार पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देशभर में दवा के नाम पर नशे का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है, जिस पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को तत्काल कठोर कदम उठाने चाहिए।

जय प्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि यह नशे का कारोबार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा की नाक के नीचे वर्षों से चलता आ रहा है।
उनके अनुसार 100 रुपये की कोकीन मिश्रित कफ सिरप को 500 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे ड्रग माफिया का कारोबार 1000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में दवा के नाम पर नशा बेचने का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। दवा कंपनियों पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि कुछ कंपनियाँ कफ सिरप के नाम पर नशे की खपत बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही हैं।

पांडेय ने केंद्र से मांग की कि ड्रग बनाने वाली कंपनियों की कड़ी जांच हो, इनके मूल्य निर्धारण पर सख्त नियंत्रण रखा जाए, और एक सशक्त निगरानी टीम बनाई जाए, जो कंपनियों की गतिविधियों पर नजर रखे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मजबूत व्यवस्था के अभाव के कारण ही मेडिकल परीक्षाओं, विशेषकर NEET में भी माफियाओं द्वारा गड़बड़ियां सामने आती रही हैं।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि दवाओं में मिलावट और नशे की दवाओं का अवैध व्यापार समाज को गहरी चोट पहुंचा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को मूकदर्शक होने की बजाय कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि मानव समाज को सुरक्षित रखा जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

    पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time