Purulia: पुरुलिया के दंपती ने घर को बनाया विद्यालय, आदिवासी बच्चों को दे रही शिक्षा की रोशनी

पुरुलिया:  पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अयोध्या पहाड़ स्थित जिलिंगसेरेंग गांव में एक महिला ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल की है. मालती मुर्मू ने अपने पति बाका मुर्मू के साथ मिलकर अपने घर में ही एक नव प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की है, जिसका नाम रखा गया है — मालती मुर्मू नव प्राथमिक विद्यालय, जिलिंगसेरेंग.

शुरुआत मिट्टी के घर से
2 फरवरी 2020 को उन्होंने दो कक्षों वाले एक मिट्टी के घर में स्कूल की नींव रखी थी. आदिवासी संस्कृति के प्रतीक ‘मरांग बुरू’ के नाम पर यह विद्यालय आरंभ हुआ. आज इस विद्यालय में कुल 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें अधिकांश आदिवासी समुदाय से हैं.

सपनों को आकार दे रही है यह जोड़ी
मालती और बाका मुर्मू का सपना है कि उनके स्कूल से पढ़कर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और समाज के जागरूक नागरिक बनें. वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वयं शिक्षण का कार्य कर रहे हैं. यह दंपती कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की लौ जलाए हुए है.

नारी शक्ति को मिला सम्मान
चांडिल अनुमंडल के समाजसेवी वशिष्ठ नारायण महतो ने मालती मुर्मू की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास आदिवासी समाज के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा. उन्होंने मालती की नारी शक्ति को सलाम करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

हाल ही में मालती मुर्मू के इस विद्यालय की कहानी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई. झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न केवल शिक्षा का दीप जला रहा है, बल्कि आदिवासी समाज की शक्ति और आत्मनिर्भरता का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: ग्रामीणों को मिली आर्थिक सुरक्षा की सही जानकारी, JRGB बैंक ने लगाया शिविर

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  अवैध चुलाई शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का प्रहार, 80 लीटर शराब व 450 लीटर फर्मेटेड वॉश नष्ट किया

झाड़ग्राम : मंगलवार को झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में अवैध चुलाई (देशी) शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। नयाग्राम सर्किल के आबकारी विभाग…

Spread the love

Jhargram : पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर हुला पार्टी के सदस्यों ने वन विभाग के कलाईकुंडा बिट कार्यालय का किया घेराव

वन विभाग के साथ मिलकर हाथी भगाने में सहयोग करते हैं हुला पार्टी के कार्यकर्ता झाड़ग्राम : लंबे समय से हाथी भगाने के अभियान में शामिल होने के बावजूद पारिश्रमिक नहीं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time