Kharagpur: तीन हाथियों की मौत पर रेल प्रशासन ने व्यक्त की संवेदना, वन विभाग पर मढ़ा दोष

खड़गपुर:  18 जुलाई की रात को झाड़ग्राम और सरडीहा स्टेशनों के बीच डाउन जन शताब्दी एक्सप्रेस से टकराकर तीन हाथियों की मौत हो गई. यह हृदयविदारक घटना रेलवे और वन विभाग की समन्वयहीनता की गंभीर परिणति मानी जा रही है.

हादसे पर रेल प्रशासन की संवेदना
रेलवे प्रशासन ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि वह वन्यजीवों की इस अपूरणीय क्षति को लेकर अत्यंत दुखी है. तीन हाथियों की मौत से जैव विविधता को गहरी चोट पहुंची है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वह वन विभाग के साथ मिलकर इस तरह की घटनाओं को रोकने हेतु प्रतिबद्ध है.

क्या सचमुच दी गई थी पूर्व सूचना?
रेलवे ने वन विभाग के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें यह दावा किया गया कि हाथियों की आवाजाही की पूर्व सूचना रेलवे को दी गई थी. रेलवे के अनुसार, ऐसा कोई आधिकारिक लिखित या दूरभाषीय संवाद नहीं हुआ. केवल एक सामान्य व्हाट्सएप ग्रुप में रात 10:56 बजे हाथियों की गतिविधि से संबंधित संदेश साझा किया गया था.

प्रश्न यह उठता है कि क्या आधी रात को सामान्य ग्रुप में भेजा गया संदेश पर्याप्त और प्रभावी सूचना माना जा सकता है? रेलवे के अनुसार, इतने संवेदनशील विषय पर अधिकारिक संचार और त्वरित कार्रवाई आवश्यक थी.

पूर्व घटनाओं में निभाई गई जिम्मेदारी
रेलवे ने यह भी बताया कि अतीत में वन विभाग द्वारा लिखित ज्ञापन दिए जाने पर आवश्यक गति-सीमा संबंधी कदम उठाए गए थे. उदाहरणस्वरूप, 6 जुलाई 2025 को सरडीहा स्टेशन प्रबंधक को एक ज्ञापन प्राप्त हुआ था, जिसके अनुसार गति नियंत्रण लागू किया गया था.

इसी प्रकार 8 मई, 1 अप्रैल, 14 फरवरी, 27 जनवरी और 24 जनवरी 2025 को हुई घटनाओं पर भी रेलवे ने तत्परता दिखाई थी.

संयुक्त निरीक्षण और अगली कार्रवाई
घटना के बाद रेलवे ने वन विभाग से संयुक्त निरीक्षण का अनुरोध किया है. यह निरीक्षण 19 जुलाई को प्रस्तावित है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यक तकनीकी एवं संरचनात्मक बदलावों पर विचार हो रहा है.

रेलवे के अनुसार वन विभाग की ओर से सूचना तंत्र की कमजोरी ने इस त्रासदी को जन्म दिया. इसका नतीजा सिर्फ तीन हाथियों की मौत नहीं, बल्कि हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन पर पांच घंटे तक परिचालन बाधित रहना भी रहा.

रेलवे ने इस घटना पर अपनी संवेदना दोहराते हुए कहा है कि वह वन विभाग के साथ मिलकर सुरक्षात्मक उपायों की पुनः समीक्षा कर रहा है. आने वाले दिनों में तकनीकी सहायता, निगरानी और संचार तंत्र को मज़बूत किया जाएगा ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

इसे भी पढ़ें : Jhargram: रेल हादसे में हुई हाथियों की मौत के बाद JSM ने की उच्च स्तरीय जाँच की माँग

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Jhargram : सीआरपीएफ की 184 बटालियन ने जीता तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब 

झाड़ग्राम : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 184 बटालियन ने झाड़ग्राम मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम ने समूह केंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time