जमशेदपुर: मीडिया कप क्रिकेट 2025 के फाइनल में शुक्रवार को खरकई का सामना सुवर्णरेखा से होगा. बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में खरकई ने हुडको को सात विकेट से हरा दिया. कीनन स्टेडियम में हुडको एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 124 रनों का स्कोर खड़ा किया. आशुतोष ने 45 और रोहित ने 19 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई एकादश ने 13.2 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 125 रन बना दिए. कुवंर हेंब्रम ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि बाबू वसीम ने 39 रन की पारी खेली. कुवंर हेंब्रम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
दूसरा सेमीफाइनल: सुवर्णरेखा की कड़ी चुनौती
दूसरे सेमीफाइनल में सुवर्णरेखा एकादश ने कालीमाटी एकादश को 25 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुवर्णरेखा ने कप्तान जयप्रकाश राय (64) और रणधीर (64) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 15 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बनाए.
कालीमाटी की टीम 15 ओवर में दो विकेट पर 131 रन ही बना सकी. अभिषेक सिंह ने 36 गेंदों पर 73 रन और कप्तान रत्नेश तिवारी ने नाबाद 43 रन बनाए. हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाजों के विफल रहने के कारण टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं हो सकी. रणधीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
फाइनल मुकाबला: खरकई और सुवर्णरेखा के बीच जंग
फाइनल मैच शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे 20-20 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा. दोनों टीमें खिताब के लिए हर संभव प्रयास करेंगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर में बना रिकॉर्ड, Shivratri पर यहाँ की गयी 2 लाख शिवलिंग की पूजा




















































