Nimisha Priya केस में विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, किया रिहाई के दावे का खंडन

नई दिल्ली:  भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फिलहाल फांसी नहीं दी जा रही है. उनकी सजा स्थगित हुई है लेकिन रद्द नहीं की गई है. विदेश मंत्रालय ने रिहाई को लेकर सामने आ रही खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और निमिषा व उनके परिजनों के संपर्क में है. भारत ने यमन के अधिकारियों से बात की है और कुछ मित्र देशों के जरिए भी मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि भारत के सतत प्रयासों के चलते यमन प्रशासन ने निमिषा की सजा को अभी लागू नहीं किया है. सरकार मामले पर बारीकी से निगरानी कर रही है और कानूनी व कूटनीतिक सहायता की हर संभावना तलाश रही है.

 

इसे भी पढ़ें :

Nimisha Priya: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, ग्रैंड मुफ्ती कार्यालय ने दी राहत की खबर
Spread the love
  • Related Posts

    breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

    फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

    Spread the love

    Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

    किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *