Saraikela : उत्कृमिक मध्य विद्यालय चिल्गू में चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा, दो पंखे चोरी

सरायकेला : जिला के चांडिल थाना अंतर्गत उत्कृमिक मध्य विद्यालय चिल्गू चाकुलिया में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो पंखे की चोरी कर ली है। यह घटना रात में हुई । स्कूल के प्रधानाध्यापक आशीष शरकार ने बताया कि इससे पहले भी कई बार अज्ञात चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर इलेक्ट्री बोर्ड, तार, पुस्तक और कॉपी चोरी की थी।

चारदीवारी नहीं होने के कारण बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही है

प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में चारदीवारी नहीं होने के कारण बार-बार इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्कूल की सुरक्षा में सहयोग करें और ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद करें। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल के आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Job Vacancy: पटना हाई कोर्ट में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि आज, साइकिल चलाने का ज्ञान होना आवश्यक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time