Potka: पोटका में पारंपरिक शिव गाजन और छऊ की रंगभरी रास, विधायक सरदार भी बने सहभागी

पोटका: पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में पारंपरिक शिव गाजन पूजा और छऊ नृत्य का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति भव्य रूप से सम्पन्न हुआ. रविवार को हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धा और संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली. जाम डाली यात्रा, गरिया भार, और तीन छऊ नृत्य दलों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. पोटका के विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने स्वयं जाम डाली यात्रा में सहभागिता कर श्रद्धालुओं और भोक्ताओं का उत्साहवर्धन किया.

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हल्दीपोखर की यह परंपरा इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी जनआस्था को जीवंत रखती है. उन्होंने विशेष रूप से पार्षद सूरज मंडल और उपवास रखने वाले बच्चों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे भोक्ताओं की आस्था सराहनीय है. जाम डाली यात्रा की शुरुआत कमल तालाब से हुई. यह यात्रा कोवाली रोड, मुख्य बाजार, चावल बाजार और दुर्गा मंदिर से होते हुए रंकिणी मंदिर पहुंची, और अंततः शिव मंदिर में सम्पन्न हुई. सैकड़ों की संख्या में भोक्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ इस यात्रा में भाग लिया. पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव और उत्सव का वातावरण व्याप्त रहा.

कार्यक्रम के सफल संचालन में कमेटी अध्यक्ष सुनील मुंडा, सचिव मनोज सरदार, रामसिंह मंडल, कोषाध्यक्ष रामलाल गोप, सह कोषाध्यक्ष चेपा पालित, देव पालित और सिमंत पालित की प्रमुख भूमिका रही. साथ ही पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन पाट भोक्ता अनुष्ठान के साथ होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील कर्मचारी के बीच झड़प, बाइक की चाबी छीनने का प्रयास

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *