
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर प्रकाशनगर में बीते दिनों शंभू कर्मकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने नामजद आरोपी तुषार कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तुषार की निशानदेही पर पुलिस ने खोखा बरामद कर लिया है। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी तुषार मृतक शंभू का फुफेरा भाई है।
17 मार्च की रात को भी दोनों के बीच हुआ था विवाद
पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद होता रहा है। 17 मार्च की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर तुषार ने शंभू को गोली मार दी और हथियार को नाली में फेंककर फरार हो गया था। परिजनों ने शंभू को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया था जहां इलाज के दौरान शंभू की मौत हो गई थी। इधर, परिजनों के बयान पर तुषार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर नियामक आयोग की जनसुनवाई शुरू