Jamshedpur : पुलिस की चेकिंग देख भाग रहा युवक स्कूटी समेत सड़क पर गिरा, महिला गंभीर

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों पुलिस पर चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगता आ रहा है। बीते दिनों ही मानगो में चेकिंग के दौरान दो युवक पुलिस ने उलझते दिखे वहीं इसे लेकर एसएसपी और उपायुक्त से भी शिकायत की गई है। ताजा मामला टेल्को का है जहां पुलिस जांच से भागने के क्रम में एक महिला स्कूटी समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला बारीनगर की रहने वाली है। इस घटना के बाद बस्ती के लोगों में भी आक्रोश फूट पड़ा है।

महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ साकची की ओर जा रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ साकची की ओर जा रही थी। स्कूटी नाबालिग चला रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सूरज पेट्रोल पंप के पास पुलिस चेकिंग से बचकर भागने के क्रम में नाबालिग ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Tejasswi-Karan Wedding: तेजस्वी और करण की शादी की तैयारियां शुरू, संगीत रिहल्सल का वीडियो आया सामने


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time