Jamshedpur: जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट, बस्तीवासियों की सूझबूझ से दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर डिगनिटी के पास की गली में एक बार फिर छिनतई की घटना सामने आई। इस बार शिकार बना एक आईसक्रीम बेचने वाला व्यक्ति, जिसके साथ तीन युवकों ने करीब 1500 रुपये नकद और एक रेडमी मोबाइल फोन छीन लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित समता नगर से भुइयाडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान डिगनिटी के बगल वाली गली में तीन युवकों ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती रुपये व मोबाइल छीनकर भागने लगे। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया।

सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से भाग रहे तीन में से दो आरोपी – कलीम और जिलानी को पकड़ लिया गया। दोनों को आज़ाद नगर थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस का मानना है कि इस तरह की वारदातों के पीछे कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जिन पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बारीगोड़ा की 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, बरामद हुआ नया मोबाइल फोन

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। वे अपने बिष्टुपुर स्थित आवासिय कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *