Deoghar : जसीडीह से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, कैश बैक का झांसा देकर करते थे ठगी

अरोपियों के पास से तीन मोबाइल व पांच सिम कार्ड बरामद

देवघर : देवघर पुलिस ने जसीडीह थाने के सुजानी केंद्र विज्ञान केंद्र के पास छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से तीन मोबाइल और पांच सिम बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू रवानी (महतोडीह, जसीडीह) और चंदन दास (तिलौनी, देवीपुर) शामिल हैं. आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप पर पहले से ही शिकायत दर्ज है. एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी कि सुजानी के पास साइबर अपराधियों का अड्डा है. इसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर एच टोप्पो औरप दारोगा घनश्याम गंझू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी की तो दो साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए. ये लोग कई तरह से लोगों को झांसा देकर उनसे ठगी करते थे. बैंक कस्टमर को वहाट्सएप के जरिए लिंक भेज कर उनके खाते को ऑनलाइन लॉगिन कर ठगी करते थे.  फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और कैश बैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar:  14 फरवरी से 15 मार्च तक मनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time