अरोपियों के पास से तीन मोबाइल व पांच सिम कार्ड बरामद
देवघर : देवघर पुलिस ने जसीडीह थाने के सुजानी केंद्र विज्ञान केंद्र के पास छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से तीन मोबाइल और पांच सिम बरामद हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू रवानी (महतोडीह, जसीडीह) और चंदन दास (तिलौनी, देवीपुर) शामिल हैं. आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप पर पहले से ही शिकायत दर्ज है. एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी कि सुजानी के पास साइबर अपराधियों का अड्डा है. इसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर एच टोप्पो औरप दारोगा घनश्याम गंझू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी की तो दो साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए. ये लोग कई तरह से लोगों को झांसा देकर उनसे ठगी करते थे. बैंक कस्टमर को वहाट्सएप के जरिए लिंक भेज कर उनके खाते को ऑनलाइन लॉगिन कर ठगी करते थे. फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और कैश बैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: 14 फरवरी से 15 मार्च तक मनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष
There is no ads to display, Please add some



















































