Jamshedpur : तालसा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का सफल समापन

  • 56 टीमों ने दिखाई प्रतिभा, खेल से ग्रामीण युवाओं में उत्साह और भाईचारा

जमशेदपुर : आदिवासी नव युवक तालसा क्लब के तत्वावधान में आयोजित “दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025” का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 56 टीमों ने भाग लेकर अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुपर स्ट्राइकर – खासी, छोटा भीम ढोलकपुर – खासी, चटाल स्पोर्टिंग – लोवाडोभा, ब्लॉक फाइटर – भेड़ा, सरनेम FC – भेड़ा और छोटा तालसा FC – भेड़ा जैसी टीमों ने शानदार खेल दिखाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में गजब का उत्साह और खिलाड़ियों में जीतने का जज्बा देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Novamundi : गांवगुटू में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 55 ग्रामीण लाभान्वित

ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल ने बढ़ाई खेल भावना और सहभागिता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया सह जिला मुखिया संघ (पूर्वी सिंहभूम) के अध्यक्ष श्री कान्हू मुर्मू उपस्थित रहे। वहीं, नायके बाबा हबीराम मुर्मू, क्लब अध्यक्ष साहेबराम मुर्मू, पूर्व समिति सदस्य जितेन हेंब्रम, गालू हांसदा, सिमल टुडू, शंकर मुर्मू, शिशु मुर्मू, छोटे मुर्मू, दारोगा हेंब्रम सिमल, मानू हेंब्रम, मंगल मुर्मू, सनातन सोरेन, करु टुडू, दामु मार्डी सहित अनेक गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में कान्हू मुर्मू ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का भी काम करता है। उन्होंने युवाओं से झारखंड सरकार की खेल योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Mumbai : ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत ,  इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

मुंबई: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *