Saraikela: ब्रेक फेल होने के कारण टकराए दो ट्रेलर, चालक की मौत

सरायकेला: आज सुबह करीब 6:15 बजे टाटा-राजनगर मुख्य मार्ग पर मुरूमडीह पुलिया के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना घटित हुई. इस हादसे में एक ट्रेलर गाड़ी दूसरी ट्रेलर गाड़ी से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के संबंध में गाड़ी के खलासी पिंटू कुमार ने बताया कि दुर्घटना का कारण ट्रेलर गाड़ी के ब्रेक का फेल होना था. साथ ही, अगली गाड़ी की लापरवाही भी इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बनी. दुर्घटना में मृतक चालक की पहचान छोटू लाल प्रसाद के रूप में हुई है. छोटू लाल प्रसाद नवादा (बिहार), थाना-रजौली, ग्राम-अकबरपुर का निवासी था और रामगढ़ से खाली ट्रेलर लेकर बड़बिल जा रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. हालांकि, दोपहर तक मृतक के परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनी ‘मंईयां सम्मान योजना’, घंटो मशक्कत के बाद भी लाभुकों को मिल रही निराश

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time