UCIL के नए वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास ने संभाला कार्यभार

जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के नए स्थायी वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान वित्त निर्देशक शारदा भूषण महंती से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यभार संभाला. वहीं, शारदा भूषण महंती, जो अब तक वित्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, अब मुंबई स्थित आईआरईएल कंपनी में सीएमडी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.

रंकणी मंदिर में पूजा-अर्चना
कार्यभार संभालने से पहले विक्रम केसरी दास ने जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकणी मंदिर में पूजा-अर्चना की और यूसिल की समृद्धि की कामना की. उल्लेखनीय है कि बीते 11 सितंबर को ही उनका चयन इस पद के लिए हुआ था और भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने गुरुवार को यूसिल में योगदान दिया.

बढ़ी नई उम्मीदें, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी गति?
विक्रम केसरी दास के कार्यभार संभालने के साथ ही यूसिल के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. उनके पास इस क्षेत्र का पूर्व अनुभव है और वे एनएलसी इंडिया लिमिटेड (चेन्नई) में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं. उनकी नियुक्ति के बाद राजस्थान के रोहिल यूरेनियम प्रोजेक्ट सहित झारखंड के अन्य प्रस्तावित यूरेनियम प्रोजेक्ट को गति मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

बधाई देने वालों का लगा तांता
विक्रम केसरी दास के योगदान के बाद दिनभर कार्यालय में उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही. सबसे पहले लेखा विभाग के प्रमुख टी.के. मुखर्जी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली, कंपनी सचिव बी.सी. गुप्ता, मनोज कर, डॉ. पी.के. अधिकारी, पोसी बाबू, ओरिजित, राहुल सिंह, सुभाष सोरेन, तपन गिरी, अभिषेक तिवारी और संतोष तिवारी सहित कई अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur  : स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *