Ramgarh: अबुआ आवास योजना के तहत 10 मई को एक साथ 2000 आवासों में होगा गृह प्रवेश

रामगढ़: अबुआ आवास योजना के तहत रामगढ़ जिले के अलग-अलग प्रखंडों में निर्मित कुल 2000 आवासों का एक साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन 10 मई 2025 को किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त चंदन कुमार ने सोमवार समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने गृह प्रवेश कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी तरह की तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि अबुआ आवास योजना के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच बर्तनों का भी वितरण किया जाना है इसे लेकर भी उपायुक्त के द्वारा आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुशल एजुकेशन फाउंडेशन ने शहीद आईबी ऑफिसर मनीष रंजन मिश्र के बच्चों की पढ़ाई का लिया जिम्मा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *