सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव
गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में वंशिका साहू ने 97.58% लाकर अपने क्लास प्रथम में 2nd टॉपर बनी। वंशिका साहू के माता-पिता ने वंशिका को मुंह मीठा कराते हुए कहा कि इसी तरह अपने लाइफ में यह आगे बढ़ते रहे वंशिका साहू के पिता सोना साहू ने कहा क्लास में सेकेंड टॉपर आने से परिवार में खुशी का माहौल है इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने अपने हाथों से सभी स्कूल टॉपर एवं क्लास टॉपर को मार्कशीट के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बड़ाजामदा थाना प्रभारी ने कहा कि सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है। अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर, अनुशासित रहकर, लगातार आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है। वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने भी बच्चों को बधाई दी है।

















































