Jamshedpur: पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर कपीश व मनोरंजन कुमार

जमशेदपुर: 26 फरवरी 2014 को मुंबई के पास सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद हुए भारतीय नौसेना के वीर जवान, लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर शहीद के पिता सूबेदार नवीन कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यगण, और नागरिक समाज के लोग शहीद मनोरंजन कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

शहीद मनोरंजन कुमार: एक प्रेरणा स्रोत

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के झारखंड के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि शहीद मनोरंजन कुमार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके माता-पिता और समाज के लिए वे गर्व का कारण हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य परिवारों के लिए देश सबसे पहले होता है, और मनोरंजन कुमार जैसे सेनानी इसके सर्वोत्तम उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सेवा की। शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन वास्तुविहार बालीगुमा में शहीद के ग्यारहवें पुण्यतिथि पर परिवार एवं कॉलोनी वासियों एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सहयोग से श्रद्धांजलि समारोह के साथ साथ देशभक्ति काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।

शहीद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की वीरता और देशभक्ति को याद किया और उनके माता-पिता से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। कार्यक्रम में बलविंदर सिंह, दिव्येन्द त्रिपाठी, माधवी उपाध्याय, वीना पांडेय और अन्य सहयोगियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

“भारत माता की जय” और “शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे” के नारों से गूंज उठा वातावरण

इस अवसर पर “भारत माता की जय” और “शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे” के नारों से वातावरण गूंज उठा। शहीद की पुण्यतिथि पर उनकी याद में एक टोली ने संध्या 6 बजे वीर के निवास स्थान पर पहुंचकर शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ सदस्य अवधेश कुमार के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने झारखंड के लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शामिल अन्य गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, संजय सिंह, निर्मल कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अनुपम शर्मा, सिद्धनाथ सिंह, अवधेश कुमार, रवि शंकर सिंह, किशोर कुमार, अनिल कुमार, अमोद कुमार, और जितेंद्र कुमार तिवारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दोमुहानी निर्मलनगर में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *