Vice President Election: विपक्ष आज करेगा उपराष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार का ऐलान, दौड़ में महात्मा गांधी के परपोते भी शामिल

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अभी तक अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है।

विपक्ष आज करेगा नाम का ऐलान
विपक्षी दलों की अहम बैठक आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी। उम्मीद है कि इस बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक अपने साझा उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगा।

किन नामों पर हो रही चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष कई संभावित नामों पर विचार कर रहा है।
ISRO के पूर्व वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई, जिन्होंने चंद्रयान-1 की अगुवाई की थी।
DMK सांसद तिरुचि सिवा।

महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी।
इसके अलावा महाराष्ट्र से किसी दलित बुद्धिजीवी का नाम भी चर्चा में है। विपक्ष चाहता है कि इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

New Delhi : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
Spread the love
  • Related Posts

    Parliament : लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

    नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनि मत से खारिज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की…

    Spread the love

    SC ने केंद्र सरकार को Covid-19 टीकाकरण के कारण वैक्सीन से होने वाले नुकसान या गंभीर प्रतिकूल प्रभावों के मामलों के लिए एक ठोस ‘मुआवजा नीति’ तैयार करने का दिया निर्देश 

    नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों (Side Effects) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *