Jamshedpur: जिले के 231 पंचायतों में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित, बैंकिंग सेवाओं से जुड़े ग्रामीण

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चल रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का सफल समापन जिले के अंतिम 19 पंचायतों में 26 सितंबर 2025 को आयोजित विशेष बैंकिंग शिविरों के साथ हुआ। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना और वित्तीय जागरूकता बढ़ाना रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इन शिविरों के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की जानकारी दी गई। मौके पर नए पंजीकरण, Re-KYC और निष्क्रिय खातों का पुनः सक्रियण भी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां (1 जुलाई – 30 सितंबर 2025)
प्रधानमंत्री जनधन खाते: 17,058
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: 29,024
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: 49,687
अटल पेंशन योजना: 9,779
Re-KYC पूर्ण: 1,39,190

अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक वर्ग को बैंकिंग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा और हर परिवार तक वित्तीय समावेशन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Baharagora : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time