Baharagora: सांसद के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरहागाड़िया पंचायत अंतर्गत भालूकखुलिया गांव में विगत दिनों ठनका गिरने से 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था. जिससे घरों में बिजली बाधित हो गई थी. बिजली नहीं रहने से घरों में मोटर नहीं चल पाया इससे लोगों को पानी नहीं मिल पाया. ट्रांसफार्मर जलने की सूचना ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टी को दी.

सांसद विद्युत वरण महतो को मामले से अवगत कराया

जिसपर पहल करते हुए पुष्टि ने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को मामले से अवगत कराया. वहीं सांसद ने बिना विलंब किए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी से वार्ता कर फौरन ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बिजली विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को बिजली समस्या से निदान दिलाने के लिए 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया, एसके लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग तथा सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार प्रकट किया.  मौके पर सुब्रता घोष, देवी प्रकाश घोष, गोकुल नायक, लखीराम मुर्मू, सनातन हेम्ब्रम , दिलीप नायक रायसेन हेम्ब्रम, हरिपद किस्कु, डाका किस्कु आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Adiyapur : चैत्र नवरात्रि पर भजन संध्या आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे भक्त

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time