Jamshedpur: बाल मेला में कला और कृषि प्रशिक्षण का संगम, विप्लव के दार्शनिक चित्र ने खींचा ध्यान

जमशेदपुर:  शहर में आयोजित चतुर्थ बाल मेला 2025 में कला और कृषि से जुड़े स्टॉल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। शहर के जाने-माने चित्रकार विप्लव भी मेले में मौजूद हैं। विप्लव ने सुबह 11 बजे से ही एक तस्वीर बनाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह चित्र जीवन की सच्चाई को दर्शाता है “जीवन का सफर समुद्र की लहरों जैसा है, जो एक लय में नहीं रहती। जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जैसे सूर्य सभी को ऊर्जा देता है, वैसे ही सकारात्मक सोच हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।”

विप्लव ने अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य चित्र के माध्यम से जीवन का सच बताना है।

बाल मेले में झारखंड सरकार के उद्यान विभाग का स्टॉल भी लगा है, जो किसानों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पटमदा से आए कृषि मित्र यहां किसानों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

प्रशिक्षण योजना: कृषि मित्रों ने बताया कि जिन किसानों के पास 65.5 डिसमिल ज़मीन है, उन्हें विशेष माली प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा होता है, पहला चरण चांडिल में और अंतिम चरण नोएडा में आयोजित किया जाता है।

मुफ्त बीज वितरण: कृषि विभाग इच्छुक किसानों को ओल, लौकी, भिंडी, करेला, नेनुआ और गोभी जैसी सब्जियों के बीज मुफ्त में उपलब्ध करा रहा है।

सरकार की मंशा है कि किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे वे अधिक से अधिक सब्ज़ियाँ उगा सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गुरु तेग बहादुर को समर्पित तीसरा समागम, पटना साहिब और जालंधर के जत्थों ने किया शब्द गायन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time