जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अंजली मिश्रा ने बताया कि लंबे अंतरात के बाद जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. जिसमें जनता की भागीदारी का मौका मिला है. अपनी जीत के प्रति अंजली ने बताया कि जुगसलाई में समस्याओं का अंबार है. जन प्रतिनिधि बनने पर वे एक-एक करके समस्याओं का समाधान करवाएंगी. कहा कि जुगसलाई व्यापार का हब है। कारोबारियों को रोजगार के लिए प्रोत्साहन मिले. सड़क, नाली दुरूस्त हो तथा साफ-सफाई निरंतर हो. जिससे एक रोल मॉडल स्थापित हो सके. इससे पहले अपने समर्थकों के साथ अंजली मिश्रा जमशेदपुर अंचल कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता