Ghatsila : धालभूमगढ़ में संथाली फिल्म ‘सुंडी – द रॉबिनहुड ऑफ संथाल’ का शुभारंभ

  • संस्कृति, संघर्ष और परंपराओं को जीवंत करने के उद्देश्य से फिल्म निर्माण
  • फिल्म से संथाल संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगिसोल पंचायत अंतर्गत सुंडीशोल ग्राम में आज संथाली फिल्म सुंडी द रॉबिनहुड ऑफ संथाल के निर्माण का शुभारंभ हुआ। लगभग 2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म संथाली भाषा और समाज की विरासत को पर्दे पर उतारेगी। इसका प्रोडक्शन और निर्देशन कृष्णा सोरेन एवं रवी राज मुर्मू कर रहे हैं। फिल्म का उद्घाटन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सर्वमान्य प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, जुगिसोल मुखिया चंपा रानी मुर्मू सहित धिरेन पाल, कमल मंडल, प्रणब कुमार महतो, चेतन मुर्मू, मंगल हांसदा, बिक्रम सोरेन, बिक्रम टुडू, दीबा हांसदा और मझी बाबा मनोरंजन सोरेन मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

इसे भी पढ़ें : Defamation Case : सरकार ने अडानी से संबंधित 138 यूट्यूब वीडियो और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने का दिया आदेश

फिल्म के शुभारंभ पर नेताओं और ग्रामीणों की बड़ी मौजूदगी

वक्ताओं ने कहा कि यह फिल्म संथाल समाज की संस्कृति, संघर्ष और परंपराओं को जीवंत करेगी। साथ ही यह युवाओं को प्रेरित करेगी कि वे अपनी भाषा और संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से आगे बढ़ाएँ। ग्रामीणों ने भी फिल्म निर्माण टीम को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह प्रयास समाज की पहचान को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने फिल्म की सफलता की कामना की और उम्मीद जताई कि यह संथाली समाज को एक नई पहचान दिलाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time