Disha Patani के घर पर फायरिंग – ढाई हजार CCTV खंगाले, आरोपी अब भी फरार

बरेली:  बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जांच लगातार जारी है। पुलिस अब तक करीब ढाई हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। देर रात अंधेरा और खराब फुटेज सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में अपाचे बाइक का इस्तेमाल हुआ। आरटीओ से बाइक का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है। आई-ट्रिपलसी कैमरों और टोल प्लाजा के फुटेज से सत्यापन किया जा रहा है। बरेली पुलिस की जांच में मेरठ और लखनऊ की एसटीएफ इकाइयाँ भी मदद कर रही हैं।

यह घटना 11-12 सितंबर की रात चौपुला के पास हुई थी। फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पर ली, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने छह टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।

फुटेज में बाइक तो नजर आई, लेकिन उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। आगे बैठे शख्स ने हेलमेट पहन रखा था और पीछे बैठे शूटर का चेहरा खुला होने के बावजूद कोई साफ तस्वीर नहीं मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात दिशा पाटनी के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से फोन पर बात कर हालचाल लिया और भरोसा दिलाया कि परिवार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा, “पूरा उत्तर प्रदेश आपके साथ है, हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।”

इस बीच, विदेश में शूटिंग कर रहीं दिशा पाटनी सोमवार को मुंबई लौट आईं। बरेली के एसएसपी ने मुंबई पुलिस से बात कर परिवार की सुरक्षा को और कड़ा करने की जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने भी दिशा पाटनी की सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Dehradoon: देहरादून में बादल फटने से तबाही, होटल-दुकानें मलबे में दबे

 

Spread the love
  • Related Posts

    Baharagoda : बहरागोड़ा के टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर महंती ने किया उद्घाटन

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सौहार्द और भाईचारे का दिखा अनूठा संगम सांस्कृतिक कला और परंपरा का जीवंत उत्सव बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत टोटासाई गांव में…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *