गुवा: सारंडा के अति नक्सल प्रभावित बुंडू गांव में आगामी 11 मार्च को मागे पोरोब पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में गुरुवार को बुंडू गांव के दिउरी बुडान सिंह पूर्ति की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में इस पर्व को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई.
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मागे पोरोब 11 मार्च को और मागे बासी पोरोब 12 मार्च को मनाया जाएगा. इस आयोजन को लेकर गांव के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. बैठक में होरोंग सौकोव, मनोज अंगरिया, जवान अंगरिया, राधाया पूर्ति, दोंगें पूर्ति, मोगा अंगरिया, मोरन सिंह पूर्ति, गुरु चरण अंगरिया, हिंदू पूर्ति, मारथा पूर्ति, राजेश पूर्ति और रविंद्र पूर्ति जैसे प्रमुख लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: गुवा खदान के पर्यावरणीय प्रभाव पर प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की तैयारी




















































