West Singhbhum: अस्पताल की व्यवस्था बदहाल – दवा, एंबुलेंस और सफाई सब नदारद, आखिर कब जागेगा प्रबंधन?

पश्चिम सिंहभूम: गुवा सेल अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और संसाधनों की कमी को लेकर नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की समस्याओं पर त्वरित समाधान की मांग की.

ज्ञापन में उठे ये प्रमुख मुद्दे
जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पिछले कुछ समय से गुवा सेल अस्पताल में कई गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं. इनमें प्रमुख हैं – आवश्यक दवाओं की कमी, पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ का अभाव, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सुविधा का न होना, ब्लड बैंक की अनुपलब्धता, एंबुलेंस की कमी और साफ-सफाई की लचर व्यवस्था.

जनता की निराशा, चेतावनी भी दी गई
प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि गुवावासी सेल प्रबंधन के उपेक्षापूर्ण रवैये से अत्यंत निराश हैं. यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो गुवा पंचायत की ओर से सेल अस्पताल परिसर में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके लिए पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी.

बैठक में कौन-कौन रहे उपस्थित
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से हुई इस चर्चा में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी के साथ पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पदमा केसरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी तथा विभिन्न महिला समूहों की प्रतिनिधियां भी मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें : Chandil: मनरेगा, आवास और पशुधन योजनाएं: लाभ मिल रहा है या केवल आंकड़ों में है सफलता?

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time