West Singhbhum: Tata DAV में आशीर्वचन और विदाई समारोह, क्या रहा खास?

गुवा: टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में 1 फरवरी, शनिवार को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम प्रातःकालीन हवन एवं आशीर्वचन और अपराह्न में फेयरवेल के रूप में दो चरणों में संपन्न हुआ.

वैदिक हवन और आशीर्वाद की वर्षा

कार्यक्रम के पहले चरण में मुख्य अतिथि सुरभि भटनागर (अध्यक्ष, प्रेरणा समिति, नोवामुंडी) की उपस्थिति में वैदिक हवन का आयोजन हुआ. संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हवन संपन्न कराया. विद्यालय की संगीत मंडली ने संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में भजनों की प्रस्तुति दी. अभिभावकों ने परीक्षार्थियों पर पुष्प एवं अक्षत की वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया.

 

फेयरवेल समारोह में प्रेरणादायक संदेश

दोपहर के सत्र में टाटा स्टील के बी.टी. सभागार में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोजित विश्वास (प्राचार्य, नोवामुंडी इंटर कॉलेज) एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. टी.एस.एफ. नोवामुंडी प्रमुख तुलसीदास गणवीर, डॉ. उमंग भारद्वाज (चिकित्सक, टीएमएच नोवामुंडी), आशुतोष कुमार (प्रबंधक, केनरा बैंक, नोवामुंडी) आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे. विद्यालय की संगीत मंडली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया.

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी विदाई

कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं लघु नाटिका के माध्यम से अपने वरिष्ठ साथियों को विदाई दी. विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

 

प्रेरक विचार और मार्गदर्शन

मुख्य अतिथि मनोजित विश्वास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता. डॉ. उमंग भारद्वाज ने समय प्रबंधन और अनुशासन पर जोर दिया, जबकि तुलसीदास गणवीर ने अध्ययन को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए टिप्स दिए. विज्ञान शिक्षक ज्योति साहू एवं वाणिज्य शिक्षक काजल घोष ने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रेरक बातें बताईं.

 

समापन और कृतज्ञता व्यक्त

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ, डी.ए.वी. गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ. मंच संचालन सिद्धांत दास, बासमा कौसर एवं वैभव विजय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सानिया नईम ने प्रस्तुत किया.

 

इसे भी पढ़ें:  West Singhbhum: शहीद स्थल के पास कैंपर पिकअप वैन चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time