Jamshedpur: सांसद और जुस्को के प्रयास से बागबेड़ा में 5 अप्रैल से चल रही है टैंकर से पानी आपूर्ति

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो के सहयोग और जुस्को के जीएम आर. के. सिंह के आदेश पर बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था 5 अप्रैल से नियमित रूप से की जा रही है. इस कार्य की निगरानी बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा कर रहे हैं, जो जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी भी हैं.

विधायक संजीव सरदार के हाथों हुआ टैंकर का उद्घाटन

आज इस पहल के तहत एक टैंकर को बागबेड़ा ब्लॉक परिसर ले जाया गया, जहाँ विधायक संजीव सरदार ने उसका उद्घाटन किया. इस दौरान सुबोध झा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जुस्को को अपने टैंकर से ही उद्घाटन कराना चाहिए था. उन्होंने यह भी कहा कि सुबह से आम जनता तेज धूप में पानी के लिए लाइन में खड़ी थी, जो व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है.

सांसद, उपायुक्त और जुस्को को समिति की ओर से आभार

इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सुबोध झा ने सांसद विद्युत वरण महतो, उपायुक्त और जुस्को के जीएम आर. के. सिंह को समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी Facebook ID, साइबर थाना में मामला दर्ज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

परसुडीह व चाकुलिया थाना प्रभारी समेत जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों का Transfer-Posting, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश जमशेदपुर :  वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बड़े…

Spread the love

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *