Deoghar: लूटपाट में नंदन पहाड़ रेलवे पुल के पास महिला की गला रेत कर हत्या

 सरकारी बस स्टैंड के पास से फल बेचकर घर लौट रही थी महिला

देवघर: शहर के नंदन पहाड़ रेलवे पुल के पास शनिवार रात 8 बजे एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई. मृतका जानकी देवी (32) सरकारी बस स्टैंड के पास फल बेचती थी. मृतका खरवारी महेशमारा गांव की रहने वाली है और उसके पति का नाम शैलेंद्र महथा है. पति ने बताया कि हर दिन की तरह उसकी पत्नी फल बेचकर रात में पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान नंदन पहाड़ रेलवे पुल के पास बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. कितने पैसे की लूट हुई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन वारदात में ब्राउन शुगर पीने वाले नशेड़ियों की संलिप्तता बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत

महिला के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के ग्रामीण जुटे और परिजनों को सूचना दी गई. इसके बाद महिला को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक, महिला के गला, पेट, छाती समेत शरीर के अन्य स्थानों पर चाकू के निशान मिले हैं. 3 मार्च को महिला की बेटी भवानी कुमारी की शादी होने वाली थी. 7 फरवरी को परिजन भवानी का तिलक भी कर चुके हैं. घटना की जानकारी पाकर नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुट गई है.

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time