Deoghar: संत रविदास मंदिर का 50 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण : मंत्री हफीजुल हसन

 चार दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह का समापन

देवघर: गुरु रविदास महासभा की ओर से खिजुरिया के संत रविदास मंदिर सह आश्रम में आयोजित चार दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह का शनिवार को समापन हो गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन और विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक सुरेश पासवान मौजूद थे. समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि खिजुरिया के संत रविदास मंदिर सह आश्रम का विधायक निधि से विकास और सौंदर्यीकरण होगा. मैं तत्काल अपने निधि से पांच लाख देने की घोषणा करता हूं और आशा करता हूं कि सुरेश पासवान स्थानीय विधायक होने के नाते दस लाख देंगे.

रविदास समाज को तत्पर रहना होगा – मंत्री

मैं उनकी सहमति से देवघर विधायक की ओर से दस लाख देने की घोषणा करता हूं. दोनों विधायक के 15 लाख के फंड से संत रविदास मंदिर आश्रम का विकास करें. अगर और भी पैसों की जरूरत हो तो उसे भी पर्यटन विभाग से पूरा किया जाएगा. 50 लाख तक की राशि यहां के विकास के लिए खर्च करुंगा. नगर विकास विभाग से यहां तक आने वाली सड़क का निर्माण करवायेंगे. लेकिन इसके लिए रविदास समाज के लोगों को भी तत्पर रहना पड़ेगा. मैंने जिले में कई मठ-मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार करवाया है, जो एक इतिहास है. यह देश बुद्ध, महावीर और संत-महात्मों की धरती रही है. यहां से दूसरे देशों ने इन महापुरुषों ने अपने-अपने धर्मों का प्रचार-प्रसार किया है. इसलिए अपने पूर्वजों को याद करे और उनका सम्मान करे. उनके बताए रास्तों का अनुशरण करे और  उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं. इस  बात की खुशी है कि रविदास समाज ने अपने पुराने धरोहर को संभाल कर रखा है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: क्लब ग्राउंड के पास पुलिसकर्मी पर हमला, हथियार छीनने का प्रयास, जवान जख्मी

संत रविदास ने कहा था कि मन चंगा तो कठौत में गंगा. हमलोगों का प्रयास होना चाहिए कि आधुनिक युग से हट कर संत रविदास के विचारों को आत्मसात करें. मौके पर देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि यहां एक हॉल का निर्माण हो, ताकि कार्यक्रम आदि करने में परेशानी न हो. संत रविदास मंदिर और आश्रम का सौंदर्यीकरण करेंगे. रविदास ने संत बनकर समाज का कल्याण किया है. मौके पर झामुमो के संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह, झामुमो के पूर्व जिला संयुक्त सचिव सूरज झा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि केसरी, नंदकिशोर दास, प्रकाश पांडेय, सरोज सिंह, रविदास महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास, संरक्षक  बुद्धन बौद्ध,  उपाध्यक्ष नंद किशोर दास, कुलदीप रविदास, महासचिव जय नारायण त्यागी, कोषाध्यक्ष -विजय दास, सहायक सचिव टिकैत दास मीडिया प्रभारी अंग्रेज दास मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time