जमशेदपुरः एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों फैनुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमें सर्वप्रथम लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवांवित किया. कंपनी फैनुक द्वारा एनटीटीएफ के 2 छात्रों को 05 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. फैनुक जापानी रोबोटिक्स कंपनी है. फैनुक जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएं प्रदान करता है. सभी छात्रों ने 05 राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: बच्चे का करियर बचाने के लिए सीनियर साहब का जताया आभार, जानिए क्या है पूरा मामला
दोनों चयनित छात्र गुलशन कुमार, श्रेयांशु शेखर सेन फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम (CPO8)। सभी छात्रों को ने 05 लाख की पैकेज पर बैंगलोर स्थित फैनुक कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन एवम् उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर रमेश राय,हरीश,दीपक सरकार,नेहा, हिरेश के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
There is no ads to display, Please add some



















































