Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत

जमशेदपुरः दो दिन पहले जेम्को (टेल्को) में भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ कि शनिवार को भी टाटानगर स्टेशन के पास चाईबासा बस स्टैंड से सटे महुआ गली व केंद्रीय विद्यालय मोड़ के पास शाम 8,00 बजे के लगभग एक बड़ा हादसा हो गया. एक डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई. घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. इधर, गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लोगों का कहना है कि इस सड़क में नो इंट्री रहने के बावजूद भारी वाहनों का परिचालन होता है. प्रशासन की लापरवाही से ही सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. बताया जाता है कि मृतक पति-पत्नी है और परसुडीह के प्रमथनगर के रहने वाले है. दोनों एक बाइक पर सवार होकर परसुडीह की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: बच्चे का करियर बचाने के लिए सीनियर साहब का जताया आभार, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time