Jamshedpur : जुबली पार्क के पास लोन रिकवरी करने आए युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक धराया

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत एम्यूजमेंट गेट के पास सोमवार दोपहर लोन रिकवरी करने आए युवकों ने सोनारी के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी अमित गिरी घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल अमित गिरी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अमित के हाथ और पीठ में गंभीर चोट आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इधर, अमित के परिजनों के अनुसार अमित के पारस नाम के युवक ने बाइक बंधक रखी थी। अमित उसी बाइक से घूम रहा था। पार्क के पास कुछ युवक आए और उसे बाइक का लोन नहीं भरने की बात कहते हुए बाइक छिनने का प्रयास करने लगे। इसी का विरोध करने पर सैफ नमक युवक ने अमित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इधर, पकड़ाए युवक ने अपना नाम शमीम बताया है। शमीम के अनुसार वह सैफ और एक अन्य युवक के साथ गया था। इसी बीच सैफ ने हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time