Jamshedpur: साकची कालीमाटी रोड पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला, स्थिति गंभीर

जमशेदपुर:  साकची के कालीमाटी रोड के पास मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। दो युवकों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में भालूबासा निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले आयुष और साहिल का कुछ अन्य युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने चापड़ निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि दोनों युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और हमलावर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

सुबह-सुबह हुए इस हमले से क्षेत्र में सन्नाटा और डर का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: तंत्र मंत्र के चक्कर में दोस्त ने ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार – गाढ़ाबासा में तनाव

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सांसद विद्युत वरण महतो के  प्रयास से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदल जाएगी नेशनल हाईवे की सूरत

बहरागोड़ा: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से बहरागोड़ा और आसपास के इलाकों में एनएचएआई (NHAI) ने विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 और 43…

Spread the love

Gua : सेल माइंस चिरिया के सेक्शन ऑफिसर अवधेश सिंह एवं सेल कर्मी सुखराम सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

गुवा : सेल के मनोहरपुर ओर माइंस चिरिया में चालीस वर्षों तक सेवा देने के बाद कार्मिक विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद में कार्यरत अवधेश सिंह के साथ एक अन्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time