गुवा: बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई में फुटबॉल मैदान क्षेत्र स्थित तीन अलग-अलग घरों से कुल 107 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
पुलिस ने बताया कि शराब उड़ीसा से तस्करी कर झारखंड के इस क्षेत्र में बेची जा रही थी. अभियान के तहत जिन घरों में छापेमारी हुई, उनके स्वामी रीता देवी, अंकित गुप्ता और राजन गुप्ता हैं. छापेमारी के दौरान सभी आरोपी फरार हो गए.
तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस लगातार दबिश दे रही है. थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने स्पष्ट किया कि बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को क्षेत्र में अवैध शराब या नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी हो, तो वह तुरंत थाने को सूचित करें.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है. लोगों का कहना है कि यदि ऐसे अभियान निरंतर जारी रहे, तो क्षेत्र में फैले अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लग सकती है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो नगर निगम कार्यालय में नहीं दिखते पदाधिकारी, कैसे होगा काम?